भोपाल. भास्कर समूह के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रही। जांच टीमें अब समूह के इन ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जो लंबे समय से बंद हैं। बीती रात अफसरों ने कटारा हिल्स स्थित बंद फ्लैट्स पर जांच की। सूत्रों के अनुसार, जांच टीमें यहां से कुछ दस्तावेज साथ ले गईं हैं। जानकारी मिली है कि इन फ्लैट्स में बड़ी मात्रा में कागजात मौजूद हैं।